फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खाई में गिरी दिल्ली के पर्यटकों से भरी गाड़ी , चार की मौत, 15 घायल

Sat, 04 Apr 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
खाई में गिरी दिल्ली के पर्यटकों से भरी गाड़ी , चार की मौत, 15 घायल
विज्ञापन



कुल्लू के बंजार में घियागी के पास देर शाम 8:30 बजे हुआ हादसा, अंधेरे में रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाए घायल





संवाद न्यूज़ एजेंसी



बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर घियागी से दो किलोमीटर पीछे गांव सोझा ब्रॉगे री जान में दिल्ली के पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे खाई में जा गिरी। हादसे में चार पर्यटकों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हैं। गाड़ी में करीब 22 पर्यटक सवार थे। ट्रैवलर में सवार पर्यटक जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रहे थे। गांव भ्रागे री जान में ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। साथ लगते गांवों के लोग भी मौके पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। इस दौरान कई घायल जगह-जगह झाड़ियां में फंसे हुए थे । स्थानीय निवासी प्रताप ठाकुर ने कहा कि रात के अंधेरे के बीच हुए इस हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने तीन पर्यटकों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 15 घायल पर्यटकों का बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है। करीब पांच पर्यटकों को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया चल रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें