सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर ने बताया कि जिले के लिए पानी की योजना के लिए सांसद निधि से चार लाख रुपये मंजूर हुए हैं। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष महाजन ने अपनी सांसद निधि से यह राशि मंजूर की है। इससे ग्राम पंचायत मूलिंग की शिफ्टिंग कुहल से मूलिंग, बरगुल एवं शिफ्टिंग के किसानों को फ्लो सिंचाई योजना का जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस संदर्भ में उन्होंने उपायुक्त लाहौल-स्पीति को पत्र भेजा है। क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना के सुदृढ़ होने से सिंचाई व्यवस्था में सुधार होगा तथा कृषि एवं बागवानी गतिविधियों को मजबूती मिलेगी, जिससे स्थानीय किसानों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। इसके लिए उन्होंने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन का आभार जताया है। संवाद