कुल्लू। होली एंजल्स स्कूल शमशी के चार वुशू खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ये खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश वूशु टीम का हिस्सा बनकर सितंबर में श्रीनगर में होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जिला कुल्लू वुशू संघ के महासचिव लुदर चंद ने बताया कि 8 और 9 अगस्त को शिमला के लॉरेट पब्लिक स्कूल में राज्यस्तरीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
इसमें होली एंजल्स स्कूल शमशी के 13 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें चार खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आनंदिता ठाकुर, हार्दिक सिंह ठाकुर, गुरु दत्त और प्रदीप अब राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। स्कूल की प्रबंध निदेशक सपना ठाकुर ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। संवाद