फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 75वें जन्म दिवस पर भावुक हुए पूर्व सांसद महेश्वर सिंह

Fri, 13 Feb 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के पूर्व विधायक एंव पूर्व सांसद महेश्वर सिंह।-संवाद
विज्ञापन
बोले - अपने लोगों के लिए हर परिस्थिति में खड़ा रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने शुक्रवार को अपना 75वां जन्मदिवस अपने निवास रूपी पैलेस में मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन पर पूजा-अर्चना की। उन्हें बधाई देने के दिनभर लोगों का तांता लगा रहा।
पूर्व सांसद भावुक होते नजर आए और उन्होंने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में हर परिस्थिति में अपने लोगों के साथ खड़े रहने का प्रयास भरसक प्रयास किया है। जीवन में चाहे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रही हों, पांव में दर्द रहा हो या डिस्क स्लिप जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या आती रही लेकिन कभी अपने क्षेत्र और अपने लोगों से मुंह नहीं मोड़ा। आने वाले समय में भी अपने लोगों के लिए हमेशा खड़ा रहने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश्वर सिंह ने हिंदू संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति के कई आयाम धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं जिन्हें बचाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को हिंदू नववर्ष का कैलेंडर भी वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें