सिस्सू/केलांग (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल स्पीति के कौमिक गांव की निवासी तेंजिन डोलमा ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित एशिया-ओशियान एथलेटिक्स स्पर्धा में देश को रजत पदक दिलाया है।
रजत पदक विजेता एथलीट को पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने एथलीट को पुरस्कार 21,000 रुपये की राशि देने की घोषणा की है। रवि ठाकुर ने कहा कि लाहौल-स्पीति के दूरदराज इलाके से डोलमा इस मुकाम पर पहुंची हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद डोलमा ने अपने बूते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। तीन सालों से लाहौल-स्पीति में हुए स्नो मैराथन में उन्होंने 42 किलोमीटर मैराथन में लगातार प्रथम स्थान हासिल किया है। आर्थिक तंगी के चलते अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेना एथलीट के लिए आसान नहीं था। इस दौरान लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके बाद वह थाईलैंड जाकर स्पर्धा में हिस्सा ले सकीं। संवाद
-