सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर ने अपने पैतृक गांव गेमूर में मतदान किया।
मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि पूरे लाहौल-स्पीति में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मतदान हुआ है। कहा कि अटल टनल रोहतांग के खुलने से आवागमन काफी सुगम हुआ है। उन्होंने समस्त लाहौल-स्पीति वासियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। संवाद