केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिला परिषद चुनाव में भाजपा के बागी नेता एवं पूर्व मंत्री राम लाल मारकंडा के सक्रिय होने से मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है। मारकंडा के नेतृत्व वाले लाहौल-स्पीति विकास मंच ने जिला परिषद के सभी दस वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारकर कांग्रेस और भाजपा दोनों के समीकरण बदल दिए हैं।
अब तक मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के बीच ही माना जा रहा था, लेकिन विकास मंच के मैदान में उतरने से कई वार्डों में सीधी टक्कर बहुकोणीय हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विकास मंच खासतौर पर उन क्षेत्रों में असर डाल सकता है जहां राम लाल मारकंडा का व्यक्तिगत प्रभाव मजबूत माना जाता है। विकास मंच ने घाटी के सभी जिला परिषद वार्डों में उम्मीदवार उतारकर साफ संकेत दिए हैं कि वह इस बार चुनाव को पूरी ताकत से लड़ने के मूड़ में हैं। संवाद