फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर के सामने जंगल में लगी आग

Thu, 02 Nov 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अब जंगलों में चिंगारी सुलगने लगी है। वीरवार को ढालपुर के सामने वाली पहाड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन

आग की घटना में घास आदि जल गया। जंगल में आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर आग की घटनाएं सामने आने के बाद वन विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं।
जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। डीएफओ एंजल चौहान ने कहा कि आग की घटनाओं से सख्ती से निपटा जाएगा। संवाद

पतलीकूहल में देव नाग धूंबल के सम्मान में भोज

पतलीकूहल (कुल्लू)। उझी घाटी के आराध्य देवता नाग धूंबल दशहरा उत्सव से पतलीकूहल पहुंचे हैं। यहां देवता के सम्मान में भोज का आयोजन किया गया। पंचायत समिति सदस्यों, लक्ष्मी महिला मंडल जटेहड़-बिहाल और खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों ने देवता का स्वागत किया। पंचायत समिति अध्यक्ष खेख राम ने बताया कि विकास खंड कार्यालय पतलीकूहल में देवता का स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब भी देवता दशहरा उत्सव से वापस अपने देवालय आते हैं तो इसी स्थान पर रुकते हैं। ऐसे में देवता के सम्मान में भोज का आयोजन किया जाता है। इस दौरान देवता के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए दिनभर तांता लगा रहा। देवता आठ नवंबर को अपने देवालय में विराजमान हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें