फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पहली बार लवी मेले की शोभा बढ़ाएंगे देवता व्यास ऋषि

Wed, 29 Oct 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
देवता व्यास ऋ​षि पहली बार लवी मेले में लेंगे भाग। संवाद
विज्ञापन
दो नवंबर को लवी मेले में लाव लश्कर के साथ करेंगे शिरकत
विज्ञापन

लवी मेले से मिला देवता को निमंत्रण,देवलुओं ने शुरू की तैयारियां
मेले में कई देवताओं से होगा महादेव का भव्य देव मिलन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। तीन दिवसीय आनी लवी मेले में रघुपुर घाटी के अधिष्ठाता देवता व्यास ऋषि (कुंईरी महादेव) पहली बार शिरकत करने जा रहे हैं। देवता पूरे लाव-लश्कर के साथ भाग लेंगे।
लवी मेला कमेटी ने इस बार भी देवता व्यास ऋषि को लवी मेले में आने का न्योता दिया है। अब देवता के देवलुओं ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। देवता के कारकूनों और हारियानों ने निर्णय लिया है कि देवता 2 नवंबर को ही अपने देवालय से लवी मेले के लिए रवाना होंगे। देवता देवालय से शवाड़ और नगान होकर रवाना होंगे। पहली बार लवी में भाग लेने के लिए देवलुओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। इसके लिए मंदिर कमेटी ने देवता के हार क्षेत्र के सभी देवलुओं को सिराज उत्सव आनी लवी मेले की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारदार कारदार, इंद्र सिंह ठाकुर,मंगत राम ठाकुर, सचिव ठाकुर दास वर्मा, भंडारी शेर सिंह, गुर ओम प्रकाश, सलाहकार शेर सिंह चौहान, पुजारी, सुनील शर्मा ने कहा कि लवी उत्सव 2 से 4 नवंबर तक मनाया जाएगा। इसमें कुंइरी महादेव गाजे बाजे के साथ भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मेले में शोभा बढ़ाने के साथ व्यास ऋषि का शमशरी महादेव, पनेउई नाग, लोमेश ऋषि बिनन, जगेश्वर महादेव, कुलक्षेत्र महादेव और शगागी नाग के साथ देव मिलन होगा। उन्होंने कहा कि देवता लवी उत्सव में देवता पहली बार शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें