फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल घाटी में पहली बार तैनात होगी स्त्री रोग विशेषज्ञ

Fri, 19 Sep 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत, प्रसव के लिए कुल्लू का नहीं करना पड़ेगा अब रुख
विज्ञापन

विधायक की पहल पर सरकार ने स्त्री रोग समेत तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों को भेजा लाहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सर्दियों के छह महीने तक बर्फ से ढके रहने वाले जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी की महिलाओं को अब स्वास्थ्य के लिहाज से बड़ी राहत मिलने जा रही है।
पहली बार जिले में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जा रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से अब लाहौल-स्पीति की महिलाओं और स्थानीय लोगों को अपने ही जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसे जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है। अब तक प्रसव के लिए गर्भवती महिलाएं 120 किलोमीटर दूर कुल्लू का रुख करती आई हैं। दशकों पुरानी यह समस्या अब खत्म होने जा रही है। राज्य सरकार ने विधायक अनुराधा राणा की पहल पर क्षेत्रीय अस्पताल केलांग के लिए तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा रानी सिंह, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विक्रांत नेगी और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रॉबिन शामिल हैं।
विज्ञापन


स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के बाद गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए महीनों पहले कुल्लू जाने की मजबूरी नहीं होगी। अब तक बर्फबारी से मार्ग बंद होने के कारण कई महिलाओं को प्रसव से महीनों पहले ही कुल्लू जाना पड़ता था। इससे उन्हें आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती से भी बड़ी राहत मिलेगी। रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीजों का मर्ज जानने में डॉक्टरों के सामने बड़ी चुनौती थी। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती से अब आसानी से मर्ज जानने में मदद मिलेगी। नेत्र विशेषज्ञ तैनात होने से आंखों से संबंधित बीमारी के मरीजों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पहली बार लाहौल-स्पीति जिले में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश हुए हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ क्षेत्रीय अस्पताल केलांग के लिए नेत्र विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट की भी तैनाती सरकार ने की है। इससे मरीजों को विशेषकर महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का इस मांग को मंजूरी देने के लिए जनजातीय लोगों की ओर से आभार व्यक्त करती हूं। - अनुराधा राणा, विधायक लाहौल-स्पीति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें