फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लोक कलाकारों ने गीतों से नचाए दर्शक

Mon, 30 Oct 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक कलाकार रमेश ठाकुर के नाम रही। रमेश ने पहाड़ी, हिंदी और लाहौली गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया।
विज्ञापन

दर्शक रमेश ठाकुर के पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके। रमेश ठाकुर ने ...घोर पोडू तेरा झूरिये, ...बांकी पोटू आलिये, ...मेरी बालमा संगे रोहणा आसा, ... सैंज म्हारा होटला आदि गीत गाए। लोक कलाकार कुशल वर्मा ने एक से बढ़कर एक कुल्लवी गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कुशल वर्मा ने ..कैबे न कैबके, ..रंग बरसे बड़ा बांका, ..तो पीछे हुआ बदनामा, ...पैडल मारी, ...ऐ आए ते कोटके गीत गाए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में संगीत विषय में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली कुल्लू की खुशबू भारद्वाज और स्थानीय लोक कलाकार टि्वंकल ने भी दर्शकों को खूब नचाया।
पहाड़ी नाइट में स्थानीय कलाकारों का जलवा रहा। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में पहाड़ी गानों पर दर्शक झूमते नजर आए। सांस्कृतिक संध्या में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत कुल्लवी नाटी से हुई। गोशाल के खेम राज ठाकुर, किशन ठाकुर, वशिष्ठ के नरेश ठाकुर, सुंदरनगर की रजनी ठाकुर ने शानदार गीत पेश किए।
विज्ञापन

गड़सा की कांता ठाकुर, श्याम सिंह भारती और मणिकर्ण की शगुन शर्मा, कनिका ठाकुर ने डांस पर प्रस्तुति दी। संजय कुमार, मुकेश कश्यप, रोशनी कौंडल, हितेंद्र साहसी, राम सिंह, विजय ठाकुर और डॉ. ओम राणा ने भी प्रस्तुति दी। लोक कलाकार लाल सिंह और सोनू म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुतियां भी बेहतरीन रहीं। इस दौरान उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें