फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गोशाल में बहाव सिंचाई योजना लोकार्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक अनुराधा राणा ने किया शुभारंभ, 1.76 करोड़ आई लागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। विधायक अनुराधा राणा ने वीरवार को ग्राम पंचायत गोशाल की बहाव सिंचाई योजना रोगलिंग का लोकार्पण किया। 1.76 करोड़ की लागत से बनी बहाव सिंचाई योजना से 80 परिवारों की लगभग 800 बीघा भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि बहाव सिंचाई योजना के तहत गोशाल पंचायत के हर खेत खलिहान को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसमें कृषि विभाग की 60 लाख की फव्वारा योजना भी शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला लाहौल-स्पीति में कमांड एरिया डेवलपमेंट स्कीम के तहत 10 बहाव सिंचाई योजनाएं शामिल हैं। इनमें से 9 स्कीमों का कार्य प्रगति पर है, जिस पर करीब 12 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग हरि प्रकाश भारद्वाज, संजय बौद्ध, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत गोशाल अजीत कुमार, बीडीसी सदस्य विपन शाशनी और आदित्य शाशनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें