फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में बाढ़, भूस्खलन में बहे 100 ट्रांसफार्मर

Mon, 17 Jul 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैज में बिजली वहाली के लिए लाइनों को ठीक करने में जुटे विद्युत विभाग के कर्मी।
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के करीब 200 गांवों को बिजली के लिए अभी एक महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। नौ और दस जुलाई को जिले में आई बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण 100 ट्रांसफार्मर बह गए या फिर दबकर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड का दावा है कि जिन जगहों पर ट्रांसफार्मर बह गए हैं, उन इलाकों के कस्बों और गांवों को दूसरी जगह से वैकल्पिक बिजली दी जाएगी। मूसलाधार बारिश से मची तबाही से अभी भी जिले में करीब 500 ट्रांसफार्मर बंद चल रहे हैं। लगभग 1300 को बहाल कर दिया है। बोर्ड के कर्मचारी रात दिन बिजली बहाली में जुटे हैं।
अभी भी जिले के करीब सैकड़ों गांव अंधेरे में हैं। खासकर बंजार, सैंज और पार्वती घाटी में आपदा के एक सप्ताह तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। हालत इतने खराब हैं कि बोर्ड के कर्मचारियों को बिजली बहाल करने में भारी मशक्क्त करनी पड़ रही है। बिजली बोर्ड कुल्लू के अधीक्षण अभियंता आरएस ठाकुर ने कहा कि बिजली को बहाल करने का कार्य तेजी से चलाया गया है।
विज्ञापन

जो 100 ट्रांसफार्मर बह गए हैं, उन जगहों के लिए विकल्प के रूप में आसपास के दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कई जगहों पर इस तरह से बिजली दी गई। यही हाल लोक निर्माण और जलशक्ति विभाग का है। कई सड़कों का नामोनिशान पूरी तरह से मिट गया है। कुल्लू शहर की 25,000 आबादी को लगभग 23 करोड़ की लागत से बिछाई गई पेयजल स्कीम भी तहस नहस हो गई।
बताया जा रहा है कि कुछ जगहों से 100 मीटर तक योजना ध्वस्त हुई है। जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद ठाकुर ने कहा कि शहर में जहां पानी नहीं आ रहा हैं उन जगहों को टैंकर से पानी भेजा जा रहा है। साथ ही खलाड़ानाला से पुरानी योजना से रोटेशन के आधार पर पानी की सप्लाई की जा रही है। कहा कि हालात को सामान्य करने में विभाग के कर्मचारी रात-दिन जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें