फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: छतडू में फंसे पांच सैलानी रेस्क्यू, दारचा से आगे बंद रहा लेह मार्ग

Wed, 05 Nov 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के बीच छतडू में फंसे पर्यटकों को पुलिस ने किया रेस्क्यू।-संवाद
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद फंस गए थे सैलानी, आधी रात से चलाया बचाव अभियान
विज्ञापन

सड़क बहाल होने के बाद बीआरओ ने लेह की ओर भेजे 50 वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग /कोकसर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल की बर्फ से ढकी रात में जब हर दिशा सन्नाटे से घिरी थी, तब कुछ सैलानियों की सांसें अटक गई थीं। छतडू के पास बर्फबारी में फंसे ये लोग मदद की आस में थे। तभी पुलिस की जीप उम्मीद बनकर पहुंची।
आधी रात से सुबह तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांच जिंदगियां बचाईं। उधर, दारचा से आगे लेह मार्ग दोपहर बाद बजे तक बंद रहा। इसके बाद बीआरओ ने सड़क को बहाल कर करीब 50 वाहनों को लेह के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब 1:30 बजे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से कोकसर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ पर्यटक ग्रांफू-काजा सड़क मार्ग पर छतडू के समीप फंस गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बर्फ में फंसे पांच पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। बुधवार सुबह लगभग 5:30 बजे तक पुलिस टीम पर्यटकों के साथ सुरक्षित पुलिस पोस्ट कोकसर पहुंची।
उधर, पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि रेस्क्यू टीम की समय पर प्रतिक्रिया और समर्पित प्रयासों के कारण खराब मौसम के बावजूद सभी को रेस्क्यू किया गया। सैलानी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और कुछ रिहायशी इलाकों में बीती रात से बर्फबारी का दौर जारी रहा। प्रशासन ने दारचा-शिंकुला, कोकसर-रोहतांग दर्रा, कोकसर-लासर-काजा सड़क मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया है। दारचा से आगे लेह मार्ग दोपहर बाद बजे तक बंद रहा। इसके बाद बीआरओ ने सड़क को बहाल कर करीब 50 वाहनों को लेह के लिए रवाना किया। अटल टनल होकर मनाली-लाहौल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य है। पुलिस ने बर्फबारी के बीच सफर करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सतर्कता और एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें