फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ई-बसों की चार्जिंग के लिए पांच स्टेशन तैयार

Thu, 26 Nov 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को गति देने के लिए चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। एचआरटीसी की 34 ई-बसों के लिए कुल पांच चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनमें से तीन का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि दो स्टेशनों का काम जारी है।
विज्ञापन

एचआरटीसी कुल्लू के बेड़े में 14 नई और 20 पुरानी ई-बसें शामिल हैं। इनका संचालन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक किया जा रहा है। बढ़ती जरूरत को देखते हुए चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू, एचआरटीसी कार्यशाला बाशिंग और मनाली बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन तैयार हैं। वहीं, पतलीकूहल और बंजार में काम जारी है। एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि चार्जिंग स्टेशनों का विस्तार होने से ई-बसों का संचालन सुचारू होगा। इलेक्ट्रिक बसें प्रदूषण कम करने में भी मददगार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें