फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में पांच पंचायतों को चुना निर्विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर खंड में दो, नग्गर, आनी और कुल्लू में एक-एक पंचायत चुनी
विज्ञापन

निर्विरोध चुनने पर पंचायतों को मिलेंगे 25-25 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया के बीच पांच पंचायतों को निर्विरोध चुना गया है। सभी पंचायतों में वार्ड सदस्यों के साथ उपप्रधान और प्रधानों को पंचायतवासियों की आम सहमति के बाद चुना गया है। पांचों पंचायतों को अब सरकार की तरफ से 25-25 लाख रुपये बतौर इनाम मिलेगा। इस राशि से पंचायतें विकास की गति को आगे बढ़ा सकेंगी। जिला पंचायत अधिकारी डीआर ठाकुर ने कहा कि जिले में भुंतर खंड में सबसे अधिक दो पंचायतों को निर्विरोध चुना गया है। इसमें शियाह और छलाल पंचायत शामिल है। नग्गर खंड से पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की पंचायत कन्याल को भी निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा कुल्लू खंड से न्यूली और आनी खंड से खनाग को निर्विरोध मनोनीत किया गया। अब जिले में 237 पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को मतदान होगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि कुल्लू जिले में पांच पंचायतों को पंचायत की जनता ने अपनी सहमति के बाद निर्विरोध चुना है। उन्होंने मनोनीत सभी प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड सदस्यों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें