फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के लिए सजे बाजार

विज्ञापन
ुल्लू में धनतेरस के मौके पर सोने के हार की खरीदारी करती महिला।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। धनतेरस के लिए कुल्लू के बाजार सज गए हैं। खरीदार इसके लिए तैयार हैं। ऐसे में जिला के सभी बाजार त्योहारी सीजन को देखते हुए रविवार को भी खुले रहेंगे।
विज्ञापन

जिला में आभूषणों के अलावा बर्तन और कपड़ों समेत अन्य दुकानें आम दिनों की तरह खुली रहेंगी। लगातार बढ़ रही महंगाई के बावजूद लोगों में त्योहारों के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है। लोगों के उत्साह को देखते हुए दुकानदारों को धनतेरस पर लाखों का कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं धनतेरस पर खरीदारों को लुभाने के लिए विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। आभूूषणों, बर्तन, कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सामान पर 20 से 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा दुकानों में खरीदारों के लिए अन्य कई आकर्षक ऑफर भी उपलब्ध हैं।
गौरतलब है कि धनतेरस के साथ दिवाली उत्सव का श्रीगणेश हो जाएगा। दुकानदारों को धनतेरस पर खरीदारी के रूप में जमकर धन बरसने की उम्मीद है। जिला के बाजार सज गए हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस और दिवाली पर जमकर व्यापार होगा। धनतेरस खरीदारी करना शुभ माना जाता है। कुल्लू में धनतेरस से एक दिन पूर्व ही शनिवार को आभूषण और बर्तन की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। धनतेरस से पहले ही मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान जिसमें फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टैब, एलईडी और खरीदारों को सस्ती किस्तों पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बर्तन, कपड़ों और पूजा-अर्चना की सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर नजर आई। पिछले साल की अपेक्षा इस बार कारोबार में उछाल है। आभूषण विक्रेता प्रदीप जैन, पवित्र सिंह, जसविंद्र सिंह ने कहा कि इस धनतेरस और दिवाली पर खरीदारों के लिए 30 से 50 फीसदी छूट दी जा रही है। इस संबंध में व्यापार मंडल कुल्लू के अध्यक्ष राकेश कोहली ने कहा कि जिला में धनतेरस के दिन खरीदारों के लिए रविवार को भी बाजार सजेंगे। उन्होंने कहा कि खरीदारों के लिए हर सामान पर आकर्षक ऑफर रखे गए हैं।
इन बाजारों में होगी खरीदारी
जिला कुल्लू में रविवार को धनतेरस के दिन बाजार सजेंगे। ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट के अलावा लोअर ढालपुर, सरवरी, अखाड़ा बाजार, रामशिला, भुंतर, बजौरा, शाढ़ाबाई, बंजार, सैंज, रायसन, नग्गर, पतलीकूहल, मनाली, सोलंगनाला समेत अन्य बाजारों में लोग खरीदारी कर सकेंगे।

कुल्लू में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान में खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़।-संवाद- फोटो : Kullu

कुल्लू में बर्तन की दुकान में धनतेरस के मौके पर खरीदारी करते हुए।-संवाद- फोटो : Kullu

कुल्लू में बर्तन की दुकान में धनतेरस के मौके पर खरीदारी करते हुए।-संवाद- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें