फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सप्ताहभर दी जाएगी आग से सुरक्षा की जानकारी

विज्ञापन
मनाली में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ करते हुए। स्त्रोत विभाग
विज्ञापन
मनाली। 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह का मनाली में मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर अग्निशमन केंद्र मनाली में अपनी सेवाओं के दौरान बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में एलाइन दुहांगन जल विद्युत परियोजना के सहायक महाप्रबंधक डॉ. दीपक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अग्निशमन केंद्र मनाली के उप प्रभारी सरणपत बिष्ट ने बताया कि शुभारंभ के अवसर पर विभाग ने अग्निशमन केंद्र में उपलब्ध उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई। उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान मनाली के विभिन्न स्कूलों और अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपायों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न गांवों में भी जाकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा आग से बचाव और रोकथाम के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें