फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आग की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता, दो महीने में एक करोड़ की संपत्ति राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में सर्दियां बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। अक्तूबर और नवंबर में अब तक आग की छह घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें एक करोड़ आठ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई है। सर्दियों की शुरुआत में ही आग की घटनाओं से हुए भारी नुकसान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बंजार से लेकर मनाली तक अलग-अलग क्षेत्रों में आग की घटनाएं पेश आई हैं। इनमें मकानों, झुग्गियों, गोशाला और कॉटेज को नुकसान पहुंचा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर में आग की दो घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। वहीं, नवंबर में अब तक आग की चार घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें 80 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति राख हुई है। नवंबर में सबसे बड़ी घटना 21 नवंबर की रात ऐतिहासिक गांव मलाणा में हुई। यहां तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया और करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ।
-यहां हुई बड़ी घटनाएं
अक्तूबर में चार तारीख को मौहल पंचायत में एक मकान में आग लगने से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। इसके अगले दिन पांच अक्तूबर को खोरी रोपा में एक झुग्गी आग की भेंट चढ़ गई। इसमें हजारों रुपये के नुकसान का आकलन किया गया। नवंबर में आठ तारीख को हरिपुर के भाड़का में गोशाला जलकर राख हो गई। इस घटना में एक लाख 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ। नौ नवंबर को अरछंडी में एक मकान में आग लगने से तीन लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई। इसके बाद मनाली के नसोगी में एक कॉटेज आग की भेंट चढ़ गया। इसमें करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ। 21 नवंबर की रात मलाणा में हुई आग की घटना में 50 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

...
सर्दियों में बरतें विशेष सावधानी
दमकल विभाग ने सर्दियों के मौसम में लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में घास और लकड़ी को घरों से दूर रखना चाहिए। घरों में गैस सिलिंडर का इस्तेमाल सावधानी से करें। तंदूर और अन्य आग जलाने वाले उपकरणों को घर से बाहर निकलने से पहले अच्छी तरह बंद करना सुनिश्चित करें, ताकि आग लगने की घटनाओं से बचा जा सके।
...
दो महीने में बंजार से लेकर मनाली तक आग की छह घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का आकलन किया गया है। लोगों से आग्रह है कि सर्दियों में विशेष सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन

- प्रेम भारद्वाज, प्रभारी, दमकल विभाग कुल्लू
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें