फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जीप यूनियन के कार्यालय में भड़की आग

Wed, 11 Jun 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
जिला मुख्यालय कुल्लू में ​स्थित देवधरा जीप यूनियन के कार्यालय में भड़की आग को बुझाने में जुटा द
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में सोमवार रात को आग लगने की दो घटनाएं सामने आई हैं। इसमें नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषणों के साथ लाखों का नुकसान हुआ है। पहले मामले में जिला मुख्यालय ढालपुर में स्थित देवधरा जीप यूनियन का कार्यालय जलकर राख हो गया। कार्यालय में मंगलवार सुबह करीब 03:00 बजे आग भड़क गई और देखते ही देखते सब राख हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। विभागीय टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुटी। तमाम कोशिशों के बाद भी कार्यालय को जलने से नहीं बचाया जा सका। इस घटना में लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि ढालपुर में स्थित जीप यूनियन के कार्यालय में आग लगने की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि आग के लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
वहीं दूसरा मामला जिला कुल्लू की रघुपुरघाटी की लगौटी पंचायत के करशाला गांव में सामने आया है। काष्ठकुणी शैली की बनी तीन मंजिला रसोईघर के दो कमरों में आग लग गई। जिसमें रखा सामान भी जलकर राख हो गया है। हालांकि गांव के लोगों ने एकजुटता के साथ आग पर काबू पाया। रसोईघर के दो कमरों में रखी 40,000 रुपये पर नकदी के साथ पांच तोला सोना व चांदी के आभूषण भी जलकर राख हो गए। रसोई चेतराम पुत्र लगनू राम निवासी करशाला की थी। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि नुकसान का आकलन कर राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें