फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिले के खराहल में तलोगी के साथ लगते जंगल में भड़की आग, वन संपदा राख

Tue, 27 Dec 2022 12:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के तलोगी के समीप जंगल में भीषण आग गई। आग से वन संपदा को लाखों का नुकसान हुआ है। आग की लपटें जंगल में देर शात तक उठती रहीं। घास होने के चलते जंगल अंधेरे में दहकता रहा।
विज्ञापन
जंगल में भड़की आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सूखे के चलते इस बार जंगलों में आग लगने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।  जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के तलोगी के समीप जंगल में भीषण आग गई। आग से वन संपदा को लाखों का नुकसान हुआ है। आग की लपटें जंगल में देर शात तक उठती रहीं। घास होने के चलते जंगल अंधेरे में दहकता रहा। शाम करीब चार बजे के बाद जैसे ही जंगल में आग भड़क गई। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग ने फील्ड स्टाफ को मौके पर भेजा, ताकि जंगल की आग से मकान चपेट में न आएं। सूचना मिलते ही दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी रही। पिछले साल इसी जंगल में लगी आग के चलते सेब के पौधे और घास के कोठे जल गए थे।

विज्ञापन



ग्रामीणों ने मुश्किल से घरों को बचाया था। जंगलों में आग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार जंगलों में आग लग रही है। शरारती तत्व जंगलों में आग लगा रहे हैं, लेकिन आग लगाने वालों का वन विभाग कोई पता नहीं लगा पाया है। ऐसे में वन विभाग की तैयारियों पर ही लोगों ने कई सवाल उठा दिए हैं। घाटीवासी नरेंद्र ठाकुर, मोहर सिंह और संदीप ठाकुर ने कहा कि दो दिन पहले जिला मुख्यालय के साथ पीज का जंगल देर रात तक दहकता रहा। अब तलोगी के जंगल भी दहक उठे हैं। उन्होंने कहा कि जंगल में वन विभाग ने गश्त बढ़ानी चाहिए, जिससे इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देने वालों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएफओ कुल्लू एंजल चौहान ने कहा कि फील्ड स्टाफ को मौके पर भेजा गया है। आग लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें