कुल्लू शहर कैटल मैदान में रखे सामान में लगी आग को बुझाने में जुटे फायर कर्मी।-संवाद
कुल्लू। पशु मैदान ढालपुर मेें रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगने से यहां पर अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आग की घटना में पार्किंग में लगाई गई गाड़ियां चपेट में आ सकती थीं। पशु मैदान के एक किनारे पर प्लास्टिक का कचरा रखा था। दोपहर के समय कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई।
आग की लपटें उठते देख यहां लोग एकत्रित हुए। सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि सूखे के चलते आग की घटनाओं में इजाफा हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आग को लेकर सावधानी बरतें। संवाद