फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू के लंकाबेकर में घास से भरी जीप में भड़की आग

Mon, 18 Nov 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित लंकाबेकर में घास से भरी एक जीप में आग लग गई। देखते ही देखते घास से भरी जीप आग का गोला बन गई। आग की इस घटना में जीप चालक भी झुलस गया है।
विज्ञापन

घटना में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दोपहर के समय में शहर में आग की घटना पेश आने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को लंकाबेकर में घास को जीप में लोड कर एक चालक ले जा रहा था। इस बीच अचानक घास में आग लग गई। आग सूखी घास में पेट्रोल की तरफ फैल गई। इससे पहले कि चालक आग पर काबू पा लेता, पूरी जीप आग से दहक उठी। आग की चिंगारी उठती देख आसपास के लोग भी जीप के पास दौड़े। आग पर काबू पाने के लिए लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद दमकल का वाहन और कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग से काफी क्षति हो चुकी थी। आग की घटना में जीप चालक परमानंद 32, निवासी खड़ीहार, तहसील और जिला कुल्लू भी आंशिक रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाया गया।
विज्ञापन

जिले में आग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सूखी घास में आग चिंगारी की तरह भड़क रही है। इस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि सूखे जैसे हालात के चलते आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें