फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर में अस्थायी दुकान में लगी आग, लोगों ने बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा मेले के दौरान ढालपुर मैदान में लगे अस्थायी बाजार में सोमवार देररात करीब 11 बजे एक दुकान में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज गेट के समीप लगाई गई अस्थायी दुकानों के पास स्थापित एक बिजली के खंभे में स्पार्किंग हुई। इससे निकली चिंगारी से झाड़ू की दुकान में आग लग गई। स्पार्किंग की आवाज सुनकर अस्थायी दुकानों में सो रहे दुकानदार जाग गए और आग पर पानी डालकर काबू पा लिया।
विज्ञापन

झाड़ू की दुकान को भी जलने से बचा लिया। दुकानदार को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शी डीआर ठाकुर का कहना है कि घटना के समय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग को काबू पा लिया। ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान में दो हजार से अधिक दुकानें लगी हुई हैं। ऐसे में अगर आग फैल जाती तो छोटी सी घटना बड़ा रूप ले सकती थी। आग समय रहते नियंत्रित पाने के कारण घटना की जानकारी न तो दमकल विभाग और न ही पुलिस को दी गई। दमकल विभाग के प्रभारी प्रेम भारद्वाज का कहना है कि रात को हुई घटना को लेकर विभाग को किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें