फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्कूटी और बुटीक में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
कुल्लू के ब्यास मोड पर लगी आग में जली स्कूटी।-फायर विभाग
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। सदर थाना कुल्लू के ब्यासा मोड़ में पार्क स्कूटी में आग लगने का मामला सामने आया है। बुधवार रात 3:30 बजे स्कूटी में आग लगने के बाद एक बुटीक में भी आग भड़क गई। इससे सुबह-सवेरे अफरातफरी मच गईं। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना में स्कूटी के अलावा बुटीक में रखे सूट और कपड़े जल गए हैं। इससे लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि बुटीक हिमानी पुत्री योगराज, निवासी अंगूडोभी जिला कुल्लू तथा स्कूटी तेंजिन पुत्र हरी सिंह की है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पहले स्कूटी में आग लगी, जिसके पश्चात आग बुटिक तक पहुंच गई। इस संबंध में दमकल विभाग के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने कहा कि घटना में किसी व्यक्ति को चोट अथवा जानी नुकसान नहीं हुआ है। स्कूटी में आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें