फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पेखड़ी में फिर भड़की आग, पांच गोशालाएं जलकर राख

Mon, 22 Dec 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आग की चपेट में आए दो रिहायशी घर, लोगों में मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

तीन दिन के भीतर दूसरी बार आग भड़कने से सहमे पेखड़ीवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। जिले की तीर्थन घाटी के पेखड़ी गांव में सोमवार को फिर से आग भड़क उठी। आग से पांच गोशालाएं जलकर राख हो गई हैं। दो रिहायशी मकान भी इसकी जद आए गए।
दिनदहाड़े आग भड़कने से पूर गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास गांव के लोग भी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। इसके बाद अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार करीब एक बजे के आसपास एक गोशाला में रखी घास में आग लग गई। गांव वालों ले धुआं उठता देखा तो आग बुझाने का प्रयास करने लगे। काष्ठकुणी शैली की बनीं गोशालाएं और इसमें रखे पशुचारे में आग तेजी से फैली। देखते ही देखते पांच गोशालाएं इसकी जद में आ गईं। आग इतनी भयंकर थी कि अग्निशमन और ग्रामीणों को इसको बुझाने में पांच से छह घंटे का समय लग गया। आग लगने की सूचना के बाद बंजार प्रशासन भी एसडीएम पंकज शर्मा की अगुवाई में पहुंचा। आग से पांच गोशालाएं पूरी तरह से स्वाह हो गईं, जबकि साथ लगते दो घरों को भी नुकसान पहुंचा। आग गांव के अन्य घरों तक न पहुंचे, इसके लिए लोगों ने घरों को उखाड़ना पड़ा। इससे दोनों घर क्षतिग्रस्त हो गए।
आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। तीन दिन के भीतर एक बार फिर गांव में आग लगने से लोग सहम गए हैं। स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि आग पर काबू पा लिया है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आग से पीड़ित परिवारों को नियम के तहत हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें