कुल्लू। भुंतर थाना क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कुल्लू के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि वर्ष 2010 में बेची गई जमीन का बाद में एक व्यक्ति ने तीसरे पक्ष के नाम इंतकाल करवा दिया।
शमशी निवासी अरुण की शिकायत के अनुसार वर्ष 2010 में दो लोगों ने शिलीहार, कोठी कोटकढ़ीं, तहसील भुंतर में 00-10-00 बीघा भूमि 15 लाख रुपये में बेचने का इकरारनामा किया था। शिकायतकर्ता ने इसके एवज में 16.50 लाख रुपये दिए। आरोप है कि इसके बावजूद एक व्यक्ति ने उक्त भूमि को बाद में किसी तीसरे व्यक्ति को बेच दिया और जुलाई 2017 में उसका इंतकाल भी करवा दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद