फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल में भीड़ जुटाने के मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भीड़ जुटाकर स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सदर थाना में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132, 189(1) और 191(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा लाल बोध की ओर से दी गई लिखित शिकायत में कहा गया है कि 29 जून को एक महिला की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर लगभग 2000 से 2500 लोगों की भीड़ ढालपुर होते हुए अस्पताल परिसर पहुंच गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को एकत्रित किया गया था।
शिकायत के अनुसार भीड़ ने अस्पताल के संवेदनशील क्षेत्रों, जिनमें आपातकालीन विभाग, फ्रंट डेस्क, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय, बाल रोग वार्ड तथा विभिन्न गलियारों में प्रवेश किया। इस दौरान भीड़ ने उपचार करने वाले चिकित्सकों और स्टाफ नर्सों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का तर्क है कि भीड़ के अस्पताल के विभिन्न विभागों में प्रवेश करने से अस्पताल की सामान्य कार्यप्रणाली प्रभावित हुई तथा स्वास्थ्य कर्मियों को अपने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में बाधाओं का सामना करना पड़ा। भीड़ की मौजूदगी के कारण अस्पताल का वातावरण तनावपूर्ण और भयपूर्ण हो गया था। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें