एम्स दिल्ली के चिकित्सकों ने किए 17 के ऑपरेशन
सुबह उपचार, शाम को किए जा रहे मरीजों के ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू के रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में नेत्र रोगों से ग्रस्त मरीजों का उपचार और ऑपरेशन किए जा रहे हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र एम्स दिल्ली के चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की आंखों की रोशनी जांच रही है। अस्पताल में दो से सात जून तक एम्स के चिकित्सक सेवाएं दे रहें। वहीं, दूसरे दिन मंगलवार को अस्पताल में 80 मरीजों ने पंजीकरण करवाया है। बारिश के बीच मरीजों की संख्या कम रही। हालांकि, पहले दिन 202 मरीजों ने उपचार करवाया था और 55 मरीजों के ऑपरेशन मौके पर किए गए थे।
रायसन नेत्र अस्पताल में दूसरे दिन 80 मरीजों का एम्स के चिकित्सकों ने हाल जाना और उपचार किया। इनमें 17 मरीजाें के ऑपरेशन भी किए हैं। अस्पताल के प्रभारी डॉ. डेनिस ने कहा कि रायसन में एम्स दिल्ली के चार नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार और ऑपरेशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक सुबह के सत्र में मरीजों का उपचार कर रहे हैं और दोपहर बाद मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। कहा कि नेत्र अस्पताल रायसन में एम्स दिल्ली के नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दूसरे दिन 80 मरीजों की आंखों की रोशनी को जांचा है और 17 मरीजों के मौके पर ही ऑपरेशन भी किए हैं। कहा कि बारिश के कारण मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिली है।
-संवाद