फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उत्सव खत्म, फिर भी खुले में बिक रहीं मिठाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव संपन्न हो गया है लेकिन उत्सव के दौरान शहर में लगी अस्थायी मिठाई की दुकानों और स्टॉलों पर अब भी मिठाइयों की बिक्री खुले में हो रही है।
विज्ञापन

ढालपुर से लेकर शहर के अन्य हिस्सों में जलेबी, पकौड़े और दूसरी मिठाइयों के स्टॉल लगे हुए हैं। कई स्टॉलों पर खाद्य पदार्थ बिना ढके रखे दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।
शहर में जगह-जगह सड़क किनारे लगे इन स्टॉलों पर मिठाइयां बेची जा रही हैं। कई जगह खाद्य पदार्थों को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए जालीदार कपड़े या अन्य ढकने की व्यवस्था भी नजर नहीं आ रही है। सड़क से गुजरते वाहनों और लोगों की आवाजाही के बीच मिठाइयां खुले में रखी जा रही हैं। ऐसे में खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि दशहरा उत्सव संपन्न होने के बाद भी मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारियों की सक्रियता नजर नहीं आ रही है। मिठाइयों के सैंपल लेने की कार्रवाई सामने नहीं आई है। वहीं, दुकानदारों को खाद्य पदार्थ ढककर रखने और स्वच्छता के नियमों का पालन करने के निर्देश देने के लिए अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की भी जानकारी नहीं है।

दशहरा उत्सव के दौरान शहर में लगी अस्थायी मिठाई की दुकानों की स्वच्छता और गुणवत्ता की जांच के लिए टीम का गठन किया गया था। समय-समय पर मिठाई स्टॉल संचालकों को सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया है। यदि कोई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभाग की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी। — अनिल शर्मा, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें