फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज कॉलेज में फतेह सिंह बने पीटीए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में अभिभावक-अध्यापक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। सर्वसम्मति से गठित कार्यकारिणी में फतेह सिंह नेगी को अध्यक्ष और प्रो. प्रेम नेगी को सचिव नियुक्त किया गया। हीरा लाल को उपाध्यक्ष, राधा देवी को सह सचिव, आशा शर्मा को कोषाध्यक्ष, केहर सिंह को मुख्य सलाहकार और छविंद्र और विद्या देवी को तकनीकी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में प्रो. होशियार सिंह, प्रो. निशा नेगी, जयसिंह, जगत सिंह, नैना देवी को शामिल किया। प्राचार्य डॉ. सुजाता ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी। महाविद्यालय के विकास के लिए मिलजुल कर प्रयास करने का आह्वान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष फतेह सिंह नेगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके नेतृत्व में संघ महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें