कुल्लू के देवधाम में किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित, जैविक खाद उत्पादन और उचित प्रयोग की
कुल्लू। जुजुराणा फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी ने देवधाम में किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें किसानों को कंपोस्ट खाद के उत्पादन, उसके उचित प्रयोग और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। कंपनी के संस्थापक महेंद्र उपाध्याय ने किसानों के हित में किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कंपनी के सदस्य बीआर नेगी ने कंपोस्ट खाद तैयार करने और उसका सही तरीके से उपयोग करने की जानकारी दी। शिविर का उद्देश्य किसानों को उपयोगी कृषि तकनीकों से अवगत करवाकर खेती को अधिक प्रभावी बनाना रहा। इस दौरान विवेक सेन, निर्मला ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, दिनेश सेन आदि उपस्थित रहे। संवाद