कुल्लू। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी हुई है। इस पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के सदस्य और हिमाचल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस पहल से हिमाचल प्रदेश के करीब 11 लाख किसानों को लाभ मिला है।
उनके खातों में लगभग 220 करोड़ रुपये की सहायता राशि पहुंची है। कपूर ने कहा कि केंद्र सरकार किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। पीएम-किसान योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये मिलते हैं। 24 किस्तों में प्रत्येक लाभार्थी को अब तक कुल 48,000 रुपये मिल चुके हैं। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) से व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने में मदद मिली है। संवाद