फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जुलाई की पहली बारिश से खिले किसाानों और बागवानों के चेहरे

Thu, 02 Jul 2026 11:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। जिले में बुधवार को हुई बारिश ने किसानों और बागवानों को बड़ी राहत दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि झमाझम बारिश से सेब सहित अन्य फलों का आकार, रंग और गुणवत्ता बेहतर होगी, जबकि टमाटर, मक्की, गोभी और राजमाह जैसी फसलों को भी भरपूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जून में बारिश नहीं होने से सेब समेत अन्य फलों का आकार प्रभावित हो रहा था। अब जुलाई के पहले ही दिन हुई बारिश से अब फलों के उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है।
जिले में करीब 24 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सेब और लगभग 1,500 हेक्टेयर में टमाटर की खेती होती है। बारिश से नाशपाती, प्लम, अनार और जापानी फलों के साथ-साथ नकदी फसलों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

किसान अमित ठाकुर, चमन लाल, बुद्धि प्रकाश शर्मा, देवराज और कैलाश ठाकुर ने कहा कि समय पर हुई बारिश से फसलों को नई ऊर्जा मिली है और उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है।
बागवानी अनुसंधान केंद्र बजौरा के सहनिदेशक डॉ. भूपिंद्र ठाकुर ने बताया कि बारिश से लंबे ड्राई स्पेल से राहत मिली है और यह सेब की फसल के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने बागवानों को विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार समय पर स्प्रे करने की सलाह दी।
वहीं, बागवानी विभाग के उपनिदेशक राजकुमार ने कहा कि समय पर हुई बारिश सभी फसलों के लिए लाभदायक रहेगी और इससे उत्पादन एवं गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें