फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल में किसान, बागवान गदगद

विज्ञापन
सोलंगनाला में शुरू हुई स्कीइंग कोर्स में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद।
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल में बर्फबारी से किसानों-बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। जनवरी अंत तक बर्फबारी न होने से घाटी के किसान-बागवान फसल को लेकर चिंतित हो गए थे।
विज्ञापन

अब बर्फबारी का दौर शुरू हो जाने से घाटी के करीब 4,500 किसान-बागवान गदगद हो गए हैं। किसान सोशल मीडिया में बर्फबारी के वीडियो वायरल कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि लाहौल घाटी में बर्फबारी के बिना कृषि कार्यों की उम्मीद नहीं की जा सकती है। यहां गर्मियों और बरसात में बारिश न के बराबर होती है।
ऐसे में सर्दियों में पड़ने वाली बर्फ गर्मियों में पहाड़ों से धीरे-धीरे पिघलकर किसानों और बागवानों के सिंचाई के काम आती है। लाहौल घाटी में तीन दिनों से रुक-रुक कर बर्फबारी का क्रम जारी है। ऊपरी इलाकों में 30 सेंटीमीटर से अधिक बर्फबारी का समाचार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तीन और चार फरवरी को फिर से प्रदेश में मौसम खराब रहने और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

घाटी के किसान दुनी चंद, रमेश लाल, वीर सिंह और राज कुमार ने कहा कि बर्फबारी का क्रम शुरू होने से उन्हें आगामी फसल बेहतर होने की उम्मीदें जग गई हैं। बताया कि लाहौल घाटी के 90 फीसदी से अधिक परिवार कृषि बागवानी पर निर्भर रहते हैं। जिला कृषि अधिकारी गगन प्रदीप ने बताया कि बर्फबारी लाहौल घाटी के किसानों-बागवानों के लिए सौगात से कम नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें