फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: योजनाओं के लाभ के लिए बनानी होगी फार्मर आईडी

Fri, 09 Jan 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे ऑलाइन यूनिक आईडी बना सकते हैं जिले के किसान-बागवान
विज्ञापन

नजदीकी लोकमित्र, कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर भी कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिले के किसानों-बागवानों को फार्मर आईडी बनानी होगी।
एग्रीस्टेक परियोजना के तहत किसानों-बागवानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। परियोजना के तहत किसानों-बागवानों की यूनिक फार्मर आईडी बनाई जा रही है। इसके तैयार होने के बाद किसान-बागवान लाभार्थी के रूप में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित कृषि, बागवानी, प्राकृतिक खेती, बीज, उर्वरक, सिंचाई, फसल बीमा अनुदान, पीएम किसान सम्मान निधि योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

आईडी बनाने के लिए किसानों-बागवानों को आधार आधारित प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। वे स्वयं भी पंजीकरण कर सकते हैं। घर बैठे ऑनलाइन फार्मर आईडी बना सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए किसान गूगल पर वेबसाइट https://hpfr-agristack-gov-in पर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध एनआईसी डैशबोर्ड के माध्यम से फार्मर विकल्प पर क्लिक कर पहले अपना यूजर अकाउंट बनाना होगा। अपने निकटतम लोकमित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर निशुल्क फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। बागवानी विभाग के उपनिदेशक राजकुमार ने कहा कि जिले के किसान-बागवान समय रहते अपनी फार्मर आईडी बनवाएं। फार्मर आईडी से संबंधित जानकारी के लिए नजदीकी बागवानी और कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें