उदयपुर- तांदी सड़क पर तिन्गा नाले से पीछे उदयपुर छोर की ओर एक ढांक से सड़क पर गिरे पत्थरों के ढ
तीन महीने का समय बीता बीआरओ नहीं हटाया पाया पत्थरों के लगे ढेर
रोज सड़क से त्रिलोकनाथ, उदयपुर और पांगी घाटी के लोग करते हैं सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर-तांदी सड़क पर तिन्गा नाले से पीछे लगे पत्थरों के ढेर हादसे को न्योता दे रहे हैं। बरसात के दिनों में पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण सड़क के किनारे काफी मात्रा में पत्थरों के ढेर लगे हैं।
इन्हें अभी तक नहीं हटाया गया है। इस मार्ग पर रोजाना निगम की बसों सहित काफी भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। सीमा सड़क संगठन के अधिकारी भी यहां से गुजरते हैं लेकिन उसके बाद भी इन पत्थरों को सड़क किनारे से नहीं हटाया गया। इस कारण सड़क संकरी बनी हुई है। ऐसे में हादसों का डर बना हुआ है।
वाहन चालकों का कहना है यहां सड़क तंग और उतराई के साथ एकदम घूम भी है। इस कारण बड़ी और सामान से भरी गाड़ियां चलाने में दिक्कत पेश आ रही है। समय रहते पत्थरों के ढेर को हटाया नहीं गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। चालकों के अनुसार थोड़ी सी चूक भारी पड़ सकती है। वाहन चालकों सहित लोगों ने सीमा सड़क संगठन से 94 आरसीसी से अपील की है उस जगह पर गिरे पत्थरों के ढेर को हटाकर वहां वाहनों की आवाजाही को सुरक्षित बनाए।
बता दें कि यहीं से होकर त्रिलोकनाथ के लिए श्रद्धालु सहित उदयपुर और पांगी घाटी के लिए वाहनों की आवाजाही रहती है। इस मामले को लेकर सीमा सड़क संगठन 94 के एक अधिकारी ने बताया कि जल्द वहां सड़क पर गिरे पत्थर के ढेर को हटा दिया जाएगा।