फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फेक पोस्टों ने सूना कर दिया मनाली का कारोबार

Sat, 12 Jul 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया में कुल्लू-मनाली से जोड़कर शेयर की जा रहीं बाढ़ के वीडियो
विज्ञापन

हिमाचल आने वाले सैलानी रद्द कर रहे अपने कार्यक्रम, कारोबारी भी चिंतित
संजय भारद्वाज

मनाली। सोशल मीडिया पर भ्रामक और पुराने फोटो-वीडियो वाली पोस्टें मनाली के पर्यटन कारोबार पर भारी पड़ रही हैं। बरसात के मौसम में जगह-जगह हो रहे नुकसान को सोशल मीडिया में कुल्लू-मनाली से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है।
इससे मनाली का पर्यटन कारोबार बैकफुट पर आ गया है। इस कारण हिमाचल आने का कार्यक्रम बना चुके पर्यटक अपने कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबारी चिंतित हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2023 से लेकर अब तक बादल फटने, बाढ़ आने की घटनाओं सीधे तौर पर मनाली को नुकसान पहुंचा है। ताजा घटनाक्रम को ही लें तो नेशनल हाइवे चंडीगढ़-मनाली से लगभग 72 किलोमीटर दूर थुनाग और सराज इलाके में बादल फटने की घटना को कुल्लू-मनाली से जोड़कर कई लोग सोशल मीडिया में वीडियो प्रसारित कर रहे हैं। इसका सीधा असर मनाली के कारोबार पर पड़ा और मनाली खाली हो गई। मनाली लेह मार्ग ओर नेहरुकुंड के समीप लंबे ट्रैफिक जाम की एक तस्वीर हर पर्यटन सीजन में वायरल होती रही है। इससे मनाली की छवि धूमिल हो रही है।



मनाली में यातायात बहाल होने की पोस्ट कोई नहीं डालता : ठाकुरपर्यटन कारोबारी गौतम ठाकुर ने कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम पर मनाली से जुड़ीं नकारात्मक पोस्टें पर्यटन कारोबार को नुकसान पहुंचा रही हैं। पुराने वीडियो और फोटो अपलोड कर इसे मनाली का बताया जा रहा है। बरसात में सड़क भी अवरुद्ध होती है, लेकिन कुछ देर में बहाल हो जाती है। सड़क बंद होने की पोस्ट तो लोग डाल देते हैं, लेकिन यातायात बहाल होने की कोई नहीं डालता। सरकार को अपना ऐसा पोर्टल बनाना चाहिए जिसमें पल पल की जानकारी उपलब्ध हो।
विज्ञापन


मनाली में सब ठीक तो गलत पोस्ट डालने वालों पर क्यों नहीं होती कार्रवाई

होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि गलत पोस्ट डालकर हिमाचल के पर्यटन कारोबार को नुकसान पहुंचाने का षड्यंत्र चल रहा है। कुछ लोग बिना सोचे समझे ऐसी पोस्ट शेयर कर रहे हैं। एसोसिएशन ने ऐसे मामलों पर संज्ञान लिया है। पुलिस और प्रशासन से शिकायत भी की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस स्टाफ बढ़ाना चाहिए। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि यह सरकार की ढील है। जब मनाली में सब ठीक है तो क्यों मनाली को जोड़कर गलत पोस्ट डालने पर कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें