फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार के थाटीबीड़ में फागली उत्सव की धूम

Fri, 15 Jan 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू जिले सहित मंडी जिले के कुछ क्षेत्रों के अलावा सिराज में फागली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर धार्मिक और वैदिक कार्यक्रमों का आयोजन माघ संक्रांति से किया गया। इसी कड़ी में उपमंडल बंजार की पल्दी क्षेत्र में फागली पर्व का आगाज हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को बंजार की थाटीबीड़ और गोपालपुर पंचायत का केंद्र बिंदु थाटीबीड़ में पल्दी फागली का आगाज बड़ी धूमधाम से हुआ। यह पर्व देवता करथानाग तथा अन्य देवताओं के लिए समर्पित है। इस पर्व को मनाने के लिए मकर संक्रांति की शाम को देवता की कोठी में रात भर आयोजन होता है और साजे के दूसरे दिन वाद्य यंत्रों की थाप पर विष्णु स्वरूप के माने जाने वाले मंढियाले नाचते हुए थाटीबीड़ में एक विशेष स्थान पर आकर देवता संग नाचते हुए अश्लील गालियां को देकर क्षेत्र से बुरी आत्माओं को भगाते हैं।

इस पर्व को मनाने के लिए विशेष लोग मुख पर मखौटे लगाकर तथा शरूली नामक घास के कपड़े पहन कर इस पुरातन परंपरा का निर्वहन करते हैं। इसके साथ ही घर-घर जा कर दूब दी जाती है। फागली उत्सव में भविष्यवाणी भी की गई। इसके साथ ही घास से बने हुए चोला और हाथ में लकड़ी की झाड़ू उठाकर एक गांव से दूसरे गांव तक अश्लील नृत्य करते हुए थाटीबीड़ के बड़े प्रांगण में खड़े होकर नरगिस के फूलों से बीढ़ बनाई गई। कहा जाता है जो इस बीढ़ को जो पकड़ता है तो उस व्यक्ति की मनोकामना एक साल में पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें