फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वीणी विष्णु के सम्मान में मनाया फागली उत्सव

Thu, 13 Feb 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार घाटी में फागली उत्सव के दौरान मुखौटे पहने ग्रामीण।-ग्रामीण
विज्ञापन
मुखौटा नृत्य बना श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में फाल्गुन संक्रांति से देवता विष्णु नारायण के सम्मान में फागली उत्सव मनाया जा रहा है। दूसरे दिन वीरवार को वीणी गांव में देवता वीणी विष्णु की पूजा-अर्चना से फागली उत्सव की परंपरा का निर्वहन किया गया।
विज्ञापन

देवता के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालु बंजार घाटी के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी पहुंचे। पूरा दिन वीणी गांव में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने देवता के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। मढयालों और देवता का देव मिलन हुआ। फागली में मुखौटा नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। हारियान अनिल शर्मा, जगदीश पालसरा ने कहा कि उपमंडल बंजार के बेहलो, वीणी, बाहू, देउठा, चेडा, कलवारी, शिल्ही, पेखडी, चेथर, गौशाला आदि कई गावों में आगामी तीन दिनों तक उत्सव मनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें