फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फरियाड़ी गांव में रही फागली की धूम

Fri, 13 Feb 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार के तिंदर गांव में फागली उत्सव के दौरान मुखौटे पहनकर नृत्य करते ग्रामीण ।-जागरूक पाठक
विज्ञापन
गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। तीर्थन घाटी में इन दिनों फागली उत्सव की धूम है। शुक्रवार को तीर्थन घाटी के फरियाड़ी गांव में देवता लक्ष्मी नारायण के सम्मान में फागली मनाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान देव परंपरा का निर्वहन किया गया। फागली में मुखौटा पहनकर नृत्य सबके आकर्षण का केंद्र रहा। इस मुखौटा नृत्य को देखने के लिए काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गौर रहे कि मुखौटा नृत्य सालभर में सिर्फ फागली के अवसर पर ही किया जाता है। फरियाड़ी गांव में दिनभर खूब चहल-पहल रही। देवता लक्ष्मी नारायण के कारदार संगत राम ने कहा कि फागली को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें