फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सम्मान पाकर खिले होनहारों के चेहरे

Thu, 25 Jan 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहुरी में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने मेधावियों और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। सम्मान पाकर होनहारों के चेहरे खिल उठे। मुख्यातिथि ने मेधावियों की पीठ थपथपाई। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। प्रधानाचार्य कुलदीप चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर अभिभावकों की वाहवाही लूटी।
विद्यार्थी अभिनव ठाकुर, वेदराम, पुष्प राज, तरुण, सौरव ठाकुर, मोनिका कुमारी, वरुण कुमार, खिला देवी, हिमांशु, शुभम ठाकुर, अंकिता कुमारी, दिनेश कुमार, वरुण, युगल किशोर, आशा देवी, हिमेश ठाकुर, विशाल कुमार, योगिता, जय देवी, पीयूष, डिंपल को शैक्षणिक सत्र के लिए पुरस्कृत किया गया। धनवीर जोशी, रवि, मुस्कान, पल्लवी, योगेंद्र जोशी, शीला ठाकुर, धनवीर नेगी, युवराज, मोनिका को बेहतरीन उपस्थिति के लिए पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

रवि ठाकुर, मुस्कान, स्नेहा, अभिनव ठेकूर, सुहाना, राम दास, चंद्रावती, मोनिका सृष्टि, देवाशीश, प्रियंका मुस्कान, साक्षी, तनीषा नेगी, चंद्रा, ज्योति, प्रिया, मोनिका, मीशा ठाकुर, अलीशा नेगी, हिमांशु, खिला, अभिनव, पुष्पा, शीतल, ज्योति, शीतल, विशाल, सौरव, पुष्पा, सक्षम, विद्या प्रकाश, तीरथ राम, पीयूष मोनिका को भी सम्मान मिला। इस मौके पर जिला परिषद कुल्लू की पूर्व अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, मोती राम पालसरा, जय बिहारी लाल, राम कृष्ण चौहान, बुध राम, जीत राम, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें