फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिरढ़ में 109 विद्यार्थियों की आंखों की रोशनी जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिरढ़ में 109 विद्यार्थियों की आंखों की रोशनी जांची गई। रोटरी नेत्र अस्पताल कुल्लू ने वीरवार को विद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की आंखों का उपचार किया। प्राथमिक विद्यालय शिरढ़ के विद्यार्थियों को आवश्यक सामान के अलावा इंटरलॉक मैट वितरित किए गए। रोटरी क्लब कुल्लू ने बांका स्कूल कार्यक्रम के तहत दोनों विद्यालयों को 20,000 रुपये की राशि भी दी।
विज्ञापन

रोटरी नेत्र अस्पताल के सचिव अमन भल्ला ने कहा कि हर माह पांच से दस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। इस दौरान डॉ. पीडी लाल, अध्यक्ष रोटरी क्लब पूजा मलिक, महासचिव राजीव, श्रद्धा, डॉ. अभिलाषा, आकाश, उपमाशीष, प्रधानाचार्य देवराज, शिक्षिका मंजू, मीनाक्षी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें