जाहलमा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर में पंजीकरण करवाते ग्रामीण।-संवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जाहलमा में शनिवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जन सहयोगी युवा मंच लाहौल-स्पीति और भानू अस्पताल कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में करीब 150 लोगों की आंखों की निशुल्क जांच की गई।
जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थिरोट के विद्यार्थियों की आंखों की भी जांच की गई। भानू अस्पताल कुल्लू की ओर से डॉ. निशा ने प्रमुख रूप से सेवाएं दीं। वहीं, अस्पताल की टीम के मैनेजर साहिल राणा सहित आयुष, पलक, सुखदीप और शकुंतला ने शिविर के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई। जाहलमा पंचायत के उपप्रधान दिनेश ने शिविर के आयोजन की सराहना की। संवाद