फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में खुला नेत्र शल्य चिकित्सा केंद्र, गरीबों का होगा मुफ्त उपचार

Sun, 30 Mar 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जापान और स्विट्जरलैंड से लाई आधुनिक मशीनों से होगी मरीजों की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांधीनगर में रोटरी क्लब कुल्लू ने नेत्र शल्य चिकित्सालय का शुभारंभ किया। नव संवत पर शुरू किए गए इस अस्पताल में गरीब लोगों का मुफ्त उपचार होगा।
आधुनिक मशीनरी की उपलब्धता वाले केंद्र में ऑपरेशन भी मुफ्त होंगे। अस्पताल का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष अंशुल पराशर की अध्यक्षता में हवन-पाठ कर किया गया। अध्यक्ष अंशुल पराशर ने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जापान और स्विट्जरलैंड से आधुनिक मशीनें लाई गई हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि रोटरी क्लब जिले में 23 साल से सेवाएं दे रहा है। पहले रूआडू में अस्पताल चलाया जा रहा था, लेकिन फोरलेन में जमीन आने के बाद अब इसे बजौरा में स्थापित किया गया था। अब कुल्लू में अस्पताल खोला गया है। यहां खासकर गरीब लोगों को फायदा होगा और सामान्य लोगों को भी सस्ते दामों पर उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन


विदेश से मंगवाईं मशीनों से होगा उपचार
अस्पताल के प्रभारी रोटेरियन विकास कुमार ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक तकनीक से उपचार किया जाएगा। दर्दरहित, बिना चीर फाड़ टॉपकोन फैको मशीन से सफेद मोतियाबिंद के ऑपरेशन, एनआईडीईके की मशीन से आंखों के पर्दे (रेटीना) की जांच, काला मोतिया का इलाज, यैग लेसर से आंखों की झिल्ली का इलाज किया जाएगा। साथ ही स्वचालित मशीन से आंखों के चश्मे और ऐनक के नंबर दिए जाएंगे। कुल्लू में ही आंखों में इंट्रा विट्रिकल इंजेक्शन लगाने की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए अभी तक कांगड़ा के मारंडा और पीजीआई चंडीगढ़ जाना पड़ता है। इस दौरान रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों में बीके कपूर, ज्ञान बांगा, राजीब, अनुज मलिक, राजेश सूद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें