फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महंगे प्लॉट और किराये ने बिगाड़ा कारोबारियों का गणित

Thu, 05 Nov 2026 11:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में बेहतर कारोबार की उम्मीद लेकर पहुंचे बाहरी राज्यों के व्यापारियों को इस बार महंगे प्लॉट और दुकानों के किराये ने परेशान कर दिया है।
विज्ञापन

किराये का अतिरिक्त बोझ कम करने के लिए व्यापारियों को सामान के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। इसका सीधा असर उत्सव में खरीदारी करने पहुंच रहे ग्रामीणों की जेब पर पड़ रहा है।
दशहरा उत्सव में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग सर्दियों की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन बाजार में गर्म कपड़ों की कीमतें बढ़ गई हैं। व्यापारियों के अनुसार पहले 500 रुपये में मिलने वाली जैकेट के लिए अब ग्राहकों को करीब 800 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे खरीदारी का बजट भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


व्यापारी मान सिंह, संजय, भाग सिंह, राजू, अंशु और दीपक ने बताया कि प्लॉट आवंटन के बाद ठेकेदार की ओर से दुकानों का किराया तीन गुना तक बढ़ा दिया गया है। मजबूरी में उन्हें अधिक किराये पर दुकानें लेनी पड़ रही हैं। ऐसे में किराये का खर्च निकालने के लिए सामान की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं।
व्यापारियों का कहना है कि मेला मैदान में लगाए गए डोम में भी दुकानों का किराया काफी अधिक है। इसके चलते कई व्यापारी दुकानें लेने से पीछे हट रहे हैं। महंगे किराये के कारण जहां व्यापारियों का मुनाफा प्रभावित हो रहा है, वहीं ग्राहकों को भी खरीदारी के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें