फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: व्यंजनों की प्रदर्शनी, पोषण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यासा मोड़ आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया 9वां राष्ट्रीय पोषण माह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आंगनबाड़ी केंद्र ब्यासा मोड़ में पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें तरह-तरह के पकवान प्रदर्शित किए गए। यहां जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र ब्यासा मोड़ में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान एक प्रसूता महिला की गोद भराई की रस्म भी निभाई गई। कार्यक्रम में मंडी लोकसभा की सांसद कंगना रनौत ने आना था, लेकिन उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं अन्य लोगों को सही पोषण, देश रोशन की शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के आयोजन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार, उचित पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें