कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा के दौरान स्वास्थ्य प्रदर्शनी के सफल संचालन में योगदान देने वाली एग्जिबिशन और सैनिटेशन टीम को सम्मान मिला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने दोनों टीमों के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई।
दशहरा में स्वास्थ्य प्रदर्शनी के माध्यम से विभाग की विभिन्न योजनाओं और जन-जागरूकता गतिविधियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई गई। सैनिटेशन टीम ने दशहरा उत्सव के दौरान स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि दोनों टीमों के सदस्यों ने बेहतर कार्य किया है। संवाद