बुधवार को हिमाचल प्रदेश निदेशक भू-अभिलेख द्वारा सेटलमेंट पटवारी की लिखित परीक्षा का प्रदेश भर में आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में सेटलमेंट पटवारी के पद के लिए जिले में सैकड़ों छात्रों ने परीक्षा दी।
परीक्षा के लिए जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्लू (ब्वॉयज), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तापनुर (कन्या), राजकीय महाविद्यालय कुल्लू सहित कुल 13 सेंटर कुल्लू ब्लॉक में बनाए गए थे। जबकि, जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर, महाविद्यालय बंजार और आनी में भी परीक्षा सेंटर बनाए गए थे। सेटलमेंट पटवारी की यह परीक्षा बुुधवार सुबह 11 बजे शुरू हुई और दोपहर 12:30 बजे तक चली।
उधर, एसडीएम रोहित राठौर ने कहा कि परीक्षा के लिए कुल्लू ब्लॉक में 13 सेंटर बनाए गए थे जबकि आनी, बंजार और मनाली में तेरह अलग सेंटर थे। जिले में करीब 9500 छात्रों ने सेटलमेंट पटवारी के पद के लिए आवेदन किया था।