फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सबको भा रहे चंडीगढ़ के कलाकारों के चित्र

Fri, 06 Jun 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू) अंतरराष्ट्रीय रौरिक आर्ट गैलरी में चंडीगढ़ के कलाकारों की चित्रकला प्रदर्शनी शुक्रवार से शुरू हुई। प्रदर्शनी कलानिधि फ़ाउंडेशन चंडीगढ़ की ओर से आयोजित की गई। इसमें चंडीगढ़ और आसपास के 30 कलाकार भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें प्रो. डीएस कपूर, रविंदर शर्मा, कंवल पाल सिंह, गुरमीत गोल्डी, भारती वंदना, राजेंद्र पसरीचा, नीनू विज और कुछ उभरते कलाकार अनुभव सोम, खुशी बुधिराजा आदि शामिल हैं।
कलानिधि के संस्थापक मूर्तिकार गुरमीत गोल्डी और चित्रकार भारती ने बताया कि संस्था का उद्देश्य कलाकारों के लिए संसाधन और अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन सहायक क्यूरेटर दिमित्री ने किया। उन्होंने संस्था और संस्थापकों के इस आयोजन की सराहना की। कलाकारों ने अलग-अलग विषयों का प्रयोग करते हुए चित्र बनाए हैं। इनमें प्राकृति, आर्किटेक्चर, पोट्रेट, लैंडस्केप, माॅडर्न आर्ट, प्रिंट मेकिंग आदि शामिल हैं। ये चित्र सबके आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें